LifestyleNationalTop News

देश में 24 घंटे में कोरोना के 38,079 नए मामले, 560 की मौत

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,079 नए मामले सामने आए हैं जबकि 560 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 38,949 और गुरुवार को 41,806 नए केस सामने आए थे। इसी के साथ अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 560 नई मौतों के बाद संक्रमण से होने वाली कुल मौतों की संख्या 4,13,091 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले अब 4,24,025 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 फीसदी हो गई है। 16 जुलाई तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 44,20,21,954 है, जिसमें शुक्रवार को जांचे गए 19,98,715 नमूने शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अगले 100-125 दिन महत्वपूर्ण होंगे। स्वास्थ्य पर नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल जो कोविड से लड़ने पर केंद्र के टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं, ने शुक्रवार को कहा मामलों में गिरावट धीमी हो गई है। यह एक चेतावनी संकेत है। भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए अगले 100 से 125 दिन महत्वपूर्ण हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH