InternationalTop News

इटली दौरे पर PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी मेलोडी टॉफी

इटली दौरे पर PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दिया खास गिफ्ट, सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान भारत और इटली के बीच दोस्ताना रिश्तों की एक खास झलक देखने को मिली। इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी उन्हें खास गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं।

मेलोनी ने कहा- ‘थैंक यू फॉर द गिफ्ट’

वीडियो शेयर करते हुए जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आपके तोहफे के लिए धन्यवाद। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों नेताओं की गर्मजोशी भरी मुलाकात को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

मेलोडी का स्वाद आया पसंद

वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती नजर आ रही हैं, “प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक गिफ्ट लाए हैं, एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्का-फुल्का और दोस्ताना माहौल देखने को मिला। भारत और इटली के नेताओं की यह खास बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH