BusinessLifestyleTop Newsमुख्य समाचार

टोक्यो ओलंपिक के इन खिलाड़ियों ने बनाई वोग इंडिया के कवर पेज पर जगह, जानिए पूरी खबर

दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले भारत के तीन स्टार खिलाड़ियों को वोग इंडिया मैगजीन के कवर पर जगह मिली है। इनमें बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू शामिल हैं। मीराबाई ने भारत को रजत पदक दिलाया था।

वहीं, लवलीना और सिंधु ने कांस्य पदक जीता था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात मेडल जीते थे, जो कि अब तक खेले गए ओलंपिक में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने चार पदक अपने नाम किए थे।

मीराबाई को लेकर क्या कहा?
वोग इंडिया ने ट्वीट में लिखा कि एक ऐसे साल में जहां कई खिलाड़ियों ने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देने की बात कही, वहीं मीराबाई ने मानसिक तनाव को दूर रखते हुए और खुद पर भरोसा कर भारत को पहला पदक दिलाया।

लवलीना को लेकर क्या कहा?
लवलीना को लेकर ट्वीट कर वोग मैगजीन ने लिखा कि बाधाओं को दूर करने के लिए संकल्प के साथ भारतीय बॉक्सर ने दिखाया कि ओलंपिक सिर्फ खुद को बनाए रखने की जगह नहीं है, बल्कि इसमें मजबूती और धैर्य की भी जरूरत होती है। उनकी कहानी से दूसरी लड़कियां प्रेरित हो सकती हैं।

सिंधु को लेकर क्या कहा?
वोग मैगजीन ने सिंधु की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा- सिंधु भारत की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली महिला एथलीट और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ियों में से एक हैं। कांस्य पदक जीतकर सिंधु ने खुद को टोक्यो के स्टार खिलाड़ियों में स्थापित किया।

सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने चीन की ही बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया था। सिंधु इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीत चुकी हैं। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की दूसरी एथलीट हैं। इससे पहले 2008 बीजिंग और 2012 लंदन ओलंपिक में पहलवान सुशील कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

भारत ने ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक समेत कुल सात पदक जीते थे। ओलंपिक में इस बार करीब 200 देशों से 11 हजार एथलीट्स ने हिस्सा लिया था।

 

=>
=>
loading...