Uncategorized

14 साल की बच्ची ने कार में दिया बच्चे को जन्म, नहीं था प्रेग्नेंसी का पता

क्वालालंपुर। मलेशिया के पेनन नाम की जनजाति में लड़कियो की शादी काफी कम उम्र में कर दी जाती है। इस जनजाति के लोगो का मानना है कि ये ईश्वर की मर्जी है और इसे टाला नहीं जा सकता। यहां 12 साल की उम्र में एक लड़की की शादी कर दी गई। जिसके एक साल बाद ही वो प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि उसे पता ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। वो इसे पेट दर्द समझ रही थी। लेबर पेन होने तक वो ऐसा ही समझती रही।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की को ये जानकारी नहीं थी कि वो प्रेग्नेंट है और उसके पेट में हो रहा दर्द असल में लेबर पेन है। बीते दिनों जब ये लड़की बाथरूम में गयी तो उसे जोर से दर्द होने लगा, उसने ये बात अपनी नानी से बताई और उन्हें उसके गर्भवती होने का शक हुआ।

हालांकि उसकी नानी और अन्य घरवाले जब तक उसे लेकर अस्पताल पहुंचते, कार में ही उसके बच्चे का जन्म हो चुका था। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा और वो लड़की दोनों स्वस्थ हैं लेकिन डॉक्टर्स को काफी आश्चर्य हो रहा है कि आखिर लड़की को इसके बारे में पता कैसे नहीं चला।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH