Lifestyle

OMG: तो इंटरनेट पर ये सब चीजें खोजती हैं लड़कियां

नई दिल्ली। आज कल की फ़ास्ट दुनिया में हम कोई भी जानकारी इंटरनेट से कुछ ही देर में प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट बेशक जानकारियों का भण्डार है, पर क्या आप जानते है लड़कियां सबसे ज्यादा इन्टरनेट पर क्या सर्च करती है। अगर आपको भी लगता है कि लड़कों की ही तरह लड़कियां भी इंटरनेट पर ज्यादातर पॉर्न कंटेंट सर्च करती हैं तो आप गलत है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियां इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ढूंढती हैं।

रोमांटिक गाने : रोमांटिक गाने जितना लड़कियों को पसंद उतना शायद किसी को न हो, नए से लेकर पुराने रोमांटिक गानों को सर्च और डाउनलोड करने में लड़कियां सबसे आगे है।

प्यार भरी शायरी : लड़कियों को शायरी कितनी पसंद होती है इसका अनुमान लगाना तो मुश्किल है पर इन्टरनेट पर सबसे ज्यादा लव शायरी सर्च करने में फीमेल यूज़र की संख्या सबसे ज्यादा है।

ऑनलाइन शॉपिंग: लड़कियों का सबसे ज्यादा समय इंटरनेट पर ऑनलाइन शॉपिंग में जाता है। ज्यादातर लड़कियों को हर साइट के हर ऑफर्स के बारे में पता होता है।

फेसबुक: अब लड़कियों को सेल्फी लेना कितना पसंद हैं ये तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में लड़कियां उन सेल्फीज या फोटोज को पोस्ट करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल काफी ज्यादा करती हैं। फोटोज के अलावा अलग-अलग तरह के पोस्ट करने के लिए भी फेसबुक का उपयोग लड़कियां काफी करती हैं।

हेल्थ टिप्स: अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए लड़कियां इंटरनेट पर टिप्स खोजती हैं।

फैशन: इंटरनेट पर लड़कियां फैशन से संबंधित पोर्ट्ल, टिप्स या कई अलग-अलग तरीकों को खोजती हैं। साथ ही अपने फैशन आइकन को फॉलो करने के लिए भी लड़कियां इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH