Lifestyle

क्या आप जानते है लड़कों को क्यों भाती है लाल कपड़ो वाली लडकियां

कहते है ‘लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है’ लाल रंग का गुलाब हो या फिर कपड़े सब ही अच्छे लगते है। लाल रंग से प्यार की शुरुआत शुभ मानी जाती है इसलिए तो अक्सर प्यार जताने के लिए या फिर किसी रूठे हुए को मनाने के लिए हम लाल रंग के फूल का इस्तेमाल करते है।

 

ये रंग ऐसा होता है जो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। ये आकर्षण तब और बढ़ जाता है जब इस लाल रंग को वस्त्र के रूप में लडकियां पहनती है।

किसी जब बात हो लाल रंग के कपडे कि तो लड़किया जब इन्हे पहनती है तो लड़के देखकर ही आकर्षित हो जाते है।

 

तो आज हम आपको बताएँगे की लाल रंग में ऐसा क्या राज है जिससे लड़के लाल कपडे वाली लड़कियों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है। लाल रंग को ऊर्जा का संकेत माना गया है, जिसे देखते ही अंदर एक पॉजिटिविटी पैदा होती है। इसलिए लाल रंग की चीजे देखते ही है आसपास की सभी चीजे भी अच्छी लगने लगती है।

ऐसे में अगर कोई लड़की लाल कपडे पहनकर आ जाये तो लड़को के दिल और दिमाग में एनर्जी ले आती है और आकर्षण का केंद्र बन जाती है। लाल रंग अपने आप ही एक आकर्षक होता है जो दूर से ही अलग नजर आता है साथ ही रोमांस और खुशी का भी संकेत होता है।

इसलिए ज्यादातर फिल्मों के रोमेंटिक गानों में हीरोइन को लाल कपडे पहनाए जाते है।

 

=>
=>
loading...