Top NewsUttar Pradeshलखनऊ

अखिलेश यादव ने कहा, फिल्म पद्मावत का विरोध करने वाले सब मिले हुए

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा। उन्‍होंने कहा कि फिल्म  पद्मावत का विरोध करने वाले लोग इन्हीं के लोग हैं। ये लोगों को भेज रहे हैं और उन्हें लाठी भी खिलवा रहे हैं। उसके बाद कानून व्यवस्था ठीक करने का श्रेय भी लेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार लॉ एंड ऑर्डर को ठीक करने के बजाए आलू वालों को ढूंढ रही है। उन्‍होंने कहा कि हमको बताया गया कि कन्नौज और फर्रुखाबाद के लोगों ने आलू सड़कों पर फेंका है। उन्‍होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने का कानून है। जितने हथियार थाने में होने चाहिए, उससे ज्यादा हथियारों के लाइसेंस लोगों को मिलने नहीं चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा हम तो कहते हैं कि हथियारों को जलाने का सबसे अच्छा वक्त होली का त्योहार हो सकता है। सपा मुखिया ने कहा कि अच्छा होगा हथियारों की होली जलाई जाए। दरअसल, यूपी दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में लाइसेंसी हथियारों की संख्या सबसे ज्यादा है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar