नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर व दुनिया के रईसों में चौथे नंबर पर आने वाले देश के बड़े कारोबारी गौतम अडानी को केंद्र सरकार ने Z सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। दरअसल, आईबी के इंटेलीजेंस विभाग को इनपुट मिली है कि गौतम अडानी को खतरा है जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है।
गौतम अडानी ने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स को पछाड़ते हुए उनकी जगह ले ली है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनेयर्स की लिस्ट आई है जिसके अनुसार, अडानी के पास अब 115.5 अरब डॉलर की दौलत हो गई है। अडानी की दौलत में आई तेजी ने सबको हैरान कर दिया है।
दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी हैं। पहले ये ताज मुकेश अंबानी के सिर पर था, लेकिन तेजी से अपनी दौलत में बढ़ोतरी कर गौतम अडानी ने वो ताज अपने सिर पर बांध लिया।




