RegionalSportsTop News

संदिग्ध हालात में जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियन श्रुति सोनी की घर की छत पर मौत, मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस

मध्य प्रदेशः  जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियन 17 साल की श्रुति सोनी अपने घर की छत पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वह मध्य प्रदेश के बैतूल के सारणी में घर की छत पर मृत अवस्था में मिली। हालांकि पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद मौत की असल वजह का पता लगाया जा सकेगा। श्रुति 12 बार नेशनल खेल चुकी थीं।

श्रुति के पिता निकुंज सोनी सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन के पावर हाउस नंबर-4 में डीई के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि श्रुति गुरुवार शाम घर की छत पर गर्भवती बिल्ली के लिए घर बनाने गई थी, ताकि वह उसमें आराम से रह सके। आधे घंटे तक नीचे नहीं आने पर मां ने ऊपर जाकर देखा, तो वह बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद श्रुति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सेंट्रल स्कूल की छात्रा श्रुति इसी साल 12वीं पास हुई थी। सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। श्रुति के शरीर पर न तो चोट के निशान हैं और न ही संदेहास्पद चीजें नजर आई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

=>
=>
loading...