National

मप्र में सुबह और शाम को बढ़ी ठंड

भोपाल, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार की सुबह गुलाबी ठंड का अहसास कराने वाली रही। मौसम साफ होने से खिली धूप की चुभन भी कम रही।

मौसम में आ रहे बदलाव के चलते रात के अलावा अब सुबह और शाम को भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। कई स्थानों के तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रह सकता है, वहीं धीमी गति की हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16 ,ग्वालियर का 17.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32़1 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...