EntertainmentNationalTop News

टूट चुके पिता को सहारा देने दुबई रवाना हुए अर्जुन कपूर

मुंबई। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। श्रीदेवी के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की अभी तक जांच चलने और बार-बार पूछताछ होने से बोनी कपूर बुरी तरह टूट गए हैं। ऐसे में पिता को सहारा देने अर्जुन कपूर दुबई के लिए रवाना हो गए हैं।

सूत्रों से पता चला है कि बोनी कपूर पहले से ही श्रीदेवी की मृत्यु की खबर से दुखी थे। दुबई पुलिस की जांच से वो और भी ज्यादा घबरा गए हैं। दुबई पुलिस ने पिछले 3 दिनों में बोनी कपूर से 17-18 घंटे पूछताछ कर बयान दर्ज किया है। इतनी लंबी पूछताछ के बाद बोनी पूरी तरह से टूट गएं हैं। बोनी किसी से बातचीत करने की स्थिति में नही है।

पिता की ऐसी स्थिति के बारे में जानकर अर्जुन कपूर मंगलवार की सुबह पिता को सहारा देने के लिए दुबई रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर दुबई रवाना होने से पहले बोनी कपूर के घर पर ही थे और उनकी बेटियों जान्ह्वी और खुशी को सांत्वना दे रहे थे। आपको बता दें कि दुबई पुलिस ने बोनी को कहा है कि जब तक पुलिस की जांच पूरी नही हो जाती वह देश छोड़कर नही जा सकते।

 

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique