National

मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

download (18)

रांची | झारखंड के रांची के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया। इनमें एक महिला सदस्य भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ गुरुवार रात को नवाडीह जंगल में शुरू हुई और शुक्रवार तड़के खत्म हुई। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने नक्सलियों के पास से एक एके-37 बंदूक और एक इंसास राइफल बरामद की है।

=>
=>
loading...